
भाई बनकर युवती से की लाखों रुपये की ठगी मुह बोले भाई ने जीता भरोसा फिर कार और नगदी लेकर फरार
लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर मुंहबोला भाई बनकर विश्वास जीतने और लाखों रुपये के साथ कार ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता अंशिका भटनागर के मुताबिक, सीतापुर निवासी आयुष प्रताप सिंह ने पहले भाई का रिश्ता बनाकर भरोसा जीता।


















