।।लखनऊ।।
👉 सामाजिक न्याय महासभा (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष राम विराज रावत ने लखनऊ विश्वविद्यालय में रिक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग उठाई।
👉 इस संबंध में राज्यपाल एवं कुलाधिपति को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया गया।
👉 पत्र में कहा गया कि लंबे समय से रिक्त पदों के कारण विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
👉 मांग की गई कि सभी खाली पदों को जल्द भरकर छात्रों को बेहतर शिक्षा और विश्वविद्यालय को पर्याप्त शैक्षणिक व प्रशासनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
👉 केंद्रीय राज्य मंत्री Anupriya Patel को भी पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया गया।
👉 सामाजिक न्याय महासभा ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री इस मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।