best news portal development company in india

काकोरी में लगातार दूसरे दिन पेड़ों की कटाई वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,

SHARE:

  1. राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के नरौना गांव में कथित तौर पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है 
  2. स्थानीय लोगों के मुताबिक , बीते दिन दर्जनों पेड़ काटे जाने के बाद सुबह एक बार फिर पेड़ों पर आरा चलाया गया लगातार दूसरे दिन पेड़ों की कटाई से इलाके में नाराजगी का महौल है।

लोगों का आरोप है कि शिकायतों और पेड़ काटने की सूचना के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर अब तक प्रभावी कार्रवाई नज़र नही आई है ।

वही यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पर्यावरण संरक्षण और,, एक पेड़ मां के नाम,,अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि नरौना गांव में पेड़ों की कटाई की अनुमति किसने दी? क्या काटे गए पेड़ों के संबंध में कोई वैध परमिट था? और अगर कटाई अवैध थी, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई?
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
सूर्या न्यूज़ चैनल लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

rep.sachin

Leave a Comment