सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दो सप्ताह के छात्र जनजागरूकता अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के तहत छात्र सभा के पदाधिकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों से सीधे संवाद करेंगे।
पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए नई पीढ़ी की सोच, विचारधारा और सुझावों को समझने का प्रयास किया जाएगा।
छात्रों से मिले सुझावों को आगामी समय में समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने की तैयारी भी की जा रही है।
सपा का फोकस अब युवाओं और छात्रों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस अभियान को पार्टी की अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।


