best news portal development company in india

लखनऊ के मलिहाबाद से बड़ी खबर सामने आई है।

SHARE:

 

मलिहाबाद पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तांबे का तार चोरी करने वाले कथित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 7 लाख रुपये कीमत का कॉपर तार बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज, रणजीत उर्फ तन्नू और मोनू यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रहीमाबाद, उन्नाव, सैरपुर और बीकेटी समेत कई इलाकों में ट्रांसफार्मर से कॉपर तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

मलिहाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जांच कर रही है।

सूर्या न्यूज़ चैनल के लिए लखनऊ से बड़ी खबर।

Leave a Comment