best news portal development company in india

लखनऊ: KGMU के शताब्दी ब्लड बैंक में मनमानी का आरोप,

SHARE:

लखनऊ के KGMU शताब्दी ब्लड बैंक से कर्मचारियों की कथित मनमानी और तीमारदार से बदसलूकी का मामला सामने आया है।
आरोप है कि ब्लड के लिए परेशान मरीज के तीमारदार को बार-बार चक्कर लगवाए गए, जबकि मरीज इलाज के दौरान तड़पता रहा।
तीमारदार का आरोप है कि जब उसने ब्लड उपलब्ध कराने की गुहार लगाई तो कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा—“सुबह तक ब्लड नहीं देंगे, जो करना हो करो।”
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली और मरीजों के तीमारदारों के साथ व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले में KGMU प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।

 

 

reporting by mohammad nashir arif

Leave a Comment