best news portal development company in india

लखनऊ ; नाराज़ होकर घर से निकली युवती पुलिस ने एक घंटे में किया बारामद,

SHARE:

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में नाराज होकर घर से निकली एक युवती को पुलिस ने करीब एक घंटे में तलाश लिया।
बताया जा रहा है कि युवती घर से निकलकर अपने एक परिचित के घर चली गई थी। कई घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे में युवती को ट्रेस कर लिया। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ देर रात परिचित के घर पहुंची।
पुलिस और परिजनों के पहुंचने के बाद युवती ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। काफी समझाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने बड़ी मुश्किल से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और युवती को बाहर निकाला।
इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ ले आई। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और युवती के घर से नाराज होकर जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थान: गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र, लखनऊ।

Leave a Comment