- ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध: प्रदेश की सड़कों पर ओवरलोड ट्रक और डंपरों का संचालन पूरी तरह से रोकने का निर्देश दिया गया है। सीएम ने तकनीक के इस्तेमाल से इस पर लगाम लगाने पर जोर दिया।
- ड्राइवरों की स्वास्थ्य जांच: भारी वाहन चालकों की थकान या असावधानी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित अंतराल पर उनकी अनिवार्य स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- नई तकनीक का उपयोग: सड़क निर्माण और रखरखाव में कम लागत वाली, अधिक टिकाऊ और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया गया है।
- नियमित समीक्षा: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस समिति की बैठक हर वित्तीय वर्ष में कम से कम दो बार आयोजित की जाए ताकि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा हो सके।
- जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: राज्य सड़क निधि से जुड़ी कार्ययोजनाएं अब जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर ही तैयार की जाएंगी, ताकि योजनाएं जनता की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप हों।सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि वार्षिक कार्ययोजना हर साल अप्रैल के अंत तक स्वीकृत कर ली जाए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाए।
- सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि वार्षिक कार्ययोजना हर साल अप्रैल के अंत तक स्वीकृत कर ली जाए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाए।
Reporting by Surya Vikram Journalist http://suryanewschannel.com न्यूज एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें 05226180060, 9592949664


