राजधानी के पास इलाके गोमती नगर विस्तार में प्रशासन की नाक के नीचे जल संरक्षण के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।
सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले मलेशमऊ गांव में भू माफियाओं ने सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर न केवल उसे पाट दिया बल्कि उस पर पक्का मकान भी खड़ा कर लिया है प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल ।
हैरानी की बात यह है की मल्लेश मऊ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित इस बड़े तालाब को भू माफियाओं द्वारा धीरे धीरे पाटा गया और अब वहां निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
स्थानीय स्तर पर तहसील प्रशाशन और नगर निगम जोन 4 कि भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे है।
जल संकट के दौर में जहां सरकार तालाबों के पुनरद्धार के लिए करोड़ो खर्च कर रही है वहीं माफियाओं ने तालाब का वजूद ही खतम कर दिया,
Reporting by Surya news channel



