best news portal development company in india

||लखनऊ||बड़ी खबर पॉवर हाउस की लापरवाही से मंडरा रहा बड़ा खतरा, जर्जर खंभे और गल चुकी लाइनें दे रहीं हादसों को दावत||

SHARE:

राजधानी के विद्युत विभाग में लापरवाही का आलम यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं||

स्थानीय क्षेत्र के पॉवर हाउस की कमान संभाल रहे अवर अभियंता (JE) भोला प्रसाद और उपखण्ड अधिकारी (SDO) संतोष मौर्य की कार्यप्रणाली पर अब बड़े सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं||

क्षेत्र में बिजली के खंभे अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं और जर्जर हालत में हैं जो कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं||

क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिशत हाई टेंशन (HT) लाइन के खंभे नीचे से पूरी तरह गल चुके हैं हल्की आंधी या बारिश में इनके गिरने का डर बना रहता है||

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जेई और एसडीओ को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है अधिकारियों की इस बेरुखी से जनता में भारी आक्रोश||

क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
शासन-प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने में नाकाम साबित हो रहे हैं||

गोमतीनगर ज़ोन अंतर्गत आने वाले मंत्री आवास पावर हाउस क्षेत्र स्थित विभव खण्ड का मामला||

Reporting by Vikash singh

Leave a Comment