best news portal development company in india

दबंगों का तांडव असलहे लहराते हुए युवक को दी जान से मारने की धमकी

SHARE:

खनपारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदरौना के प्रसदीखेड़ा गांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पांच चार पहिया वाहनों में सवार होकर पहुंचे दर्जनभर से अधिक दबंगों ने एक युवक को घेर लिया और अवैध असलहों के बल पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अजेन्द्र यादव (पुत्र स्व. सर्वजित यादव) के अनुसार, घटना 15 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी अचानक पांच गाड़ियां आकर रुकीं। इनमें ळइ322003 और ळझ् टैंळ8020 (थार) समेत अन्य वाहन शामिल थे। पीड़ित ने तहरीर में अनमोल यादव, अभिमान यादव, अनुराग यादव, कुलवीर यादव और मानवेन्द्र यादव को नामजद करते हुए कई अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बताया है। आरोप है कि सभी हमलावर अवैध असलहों से लैस थे। गाड़ियों से उतरते ही उन्होंने अजेन्द्र को दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी असलहे लहराते हुए धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित के बड़े भाई ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुरेश सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment