best news portal development company in india

काकोरी लखनऊ अज्ञात युवक का बोरी में बंधा  मिला शव,

SHARE:

नग्न अवस्था में मुंह मे टेप चिपका मिला शव

Surya News Channel Uttar Pradesh

काकोरी लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के हँसखेड़ा चौकी क्षेत्र के विक्रमनगर ओवरब्रिज के नीचे कूड़े के ढेर में बुधवार की सुबह अज्ञात युवक का बोरी में बन्द हाँथ पैर रस्सी से बंधे और नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। मृतक के मुंह पर टेप चिपका हुआ था और सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग नौ बजे राहगीर ने बोरी से खून निकलता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस

ने बोरी से नग्न अवस्था में तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया।

युवक के मुंह पर टेप चिपका हुआ था और सिर पर पीछे चोट के निशान थे जहां से खून बह रहा था। युवक के हाँथ पैर और गर्दन को रस्सी से बांधकर बोरी में पैक किया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि मंगलवार रात में युवक की हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गए होंगे।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। घटना स्थल पर पहुंचे एडीसीपी धनंजय कुशवाहा।

Reporting by Surya Vikram Journalist

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद लखनऊ पुलिस चाइनीज मांझे के खिलाफ अब “आसमान” से जंग लड़ रही है। हाल ही में हुए जानलेवा हादसों को देखते हुए प्रशासन ने इस घातक मांझे के इस्तेमाल को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार (1 फरवरी 2026) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने सड़कों को आर्थिक विकास और निवेश का आधार बताते हुए अधिकारियों को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए: 

लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में शबे बारात (4 फरवरी 2026) को लेकर पुलिस प्रशासन और उलमा के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इस बैठक में आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख फैसले और चर्चाएं की गईं: