best news portal development company in india

KGMU में आग के बाद अलर्ट, पूरे संस्थान का होगा विद्युत सुरक्षा ऑडिट

SHARE:

पुराने AC और जर्जर वायरिंग पर प्रशासन सख्त, फायर सेफ्टी सिस्टम की होगी जांच,

लखनऊ: King George’s Medical University में हाल ही में हुई आग की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। ओरल पैथोलॉजी विभाग में आग लगने के बाद अब पूरे संस्थान का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने का फैसला लिया गया है।
दंत विज्ञान संकाय के डीन Dr. G.K. Singh ने प्रशासन को पत्र लिखकर कई विभागों में लगे पुराने एसी, जर्जर वायरिंग और ओवरहीटिंग की समस्या पर चिंता जताई है। पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
प्रशासन ने सभी विभागों की वायरिंग, एसी और फायर अलार्म सिस्टम की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग देने की भी सिफारिश की गई है।

Leave a Comment