best news portal development company in india

अवैध कॉम्पलेक्स पर कार्रवाई बनी विवाद की वजह ,

SHARE:

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एलडीए टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद काकोरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बताया जा रहा है कि मोहान रोड स्थित शिवरी चौराहे के पास बिना मानचित्र स्वीकृति के एक व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए द्वारा पहले ही इस निर्माण को अवैध घोषित करते हुए सीलिंग आदेश जारी किए गए थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर एलडीए के सुपरवाइजर प्रदीप कुमार और कर्मचारी पियूष सील भवनों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माणकर्ता पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई और दोबारा क्षेत्र में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही एलडीए अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर पीड़ित कर्मचारियों ने काकोरी थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

काकोरी, लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध सड़क निर्माण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध कब्जे की पुष्टि की। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।मामला काकोरी स्थित किसान पथ के पास चिलौली अंडरपास क्षेत्र का है, जहां फुटपाथ, पिलर और एंगल बाउंड्री को तोड़कर सड़क और मकान निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि यह निर्माण कार्य सरकारी भूमि पर किया जा रहा था।राजस्व विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य सुरक्षित गाटा संख्या 335 (तालाब), गाटा संख्या 222 (बंजर) और 223 (चारागाह) की भूमि पर किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से यह निर्माण कार्य चल रहा था।शनिवार को राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह के नेतृत्व में टीम ने पैमाइश की। जांच में करीब 20 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी कच्ची सड़क सरकारी जमीन पर बनाए जाने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि अवैध सड़क को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।मौके पर ग्राम प्रधान आनंद यादव, रियल एस्टेट कारोबारी सुनील कुमार, पूर्णैदु यादव, रामा लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।