best news portal development company in india

ब्रेकिंग न्यूज़: बुद्धेश्वर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने मांगी पहचान में मदद,,

SHARE:

लखनऊ: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर गदियाना मस्जिद वाली गली में एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए केजीएमयू की मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त व्यक्ति पिछले दिन से शराब के नशे की हालत में इलाके में घूम रहा था। शुक्रवार सुबह वह वहीं बैठा रहा और बाद में लेट गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकता है:

📞 9235326064
📞 9454403875
– विनय पटेल
उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी, बुद्धेश्वर चौकी
थाना पारा, लखनऊ

Leave a Comment