best news portal development company in india

भाई बनकर युवती से की लाखों रुपये की ठगी मुह बोले भाई ने जीता भरोसा फिर कार और नगदी लेकर फरार

SHARE:

लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर मुंहबोला भाई बनकर विश्वास जीतने और लाखों रुपये के साथ कार ठगने का आरोप लगाया है।
पीड़िता अंशिका भटनागर के मुताबिक, सीतापुर निवासी आयुष प्रताप सिंह ने पहले भाई का रिश्ता बनाकर भरोसा जीता। इसके बाद उसने पीड़िता और उसके एक मित्र से करीब पौने दो लाख रुपये के पांच मोबाइल फाइनेंस कराए।
आरोप है कि आरोपी ने 28 हजार रुपये उधार भी लिए और टैक्सी में चलाने के नाम पर पीड़िता की कार अपने कब्जे में ले ली। उसने प्रतिदिन 500 रुपये देने का वादा किया, लेकिन कुछ समय बाद कार और रुपये लेकर फरार हो गया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 


सूर्या न्यूज़ | सच के साथ, हर खबर आपके पास।

Leave a Comment