best news portal development company in india

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार रात राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 

SHARE:

लखनऊ,टीम ने एक यात्री के पास से लगभग 12 करोड़ रुपये की 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की।

 

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को सोमवार को खुफिया जानकारी मिली थी।

 

 इसमें बताया गया था कि बैंकॉक से रात 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर एशिया की फ्लाइट (एफडी-146) से एक यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थ ला रहा है। 

 

सूचना मिलते ही डीआरआई की टीम एयरपोर्ट पर अलर्ट हो गई।

 

विमान के पहुंचने पर यात्रियों की गहनता से जांच शुरू की गई।

 

 जांच के दौरान, एक संदिग्ध यात्री के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से करीब 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मिली। 

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

 

अधिकारियों ने तत्काल ड्रग्स जब्त कर आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया

Leave a Comment