best news portal development company in india

दुकान मे बिजली मीटर लगवा रहे पत्रकार पर जानलेवा हमला,,,

SHARE:

रुदौली/  अयोध्या :- रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भेलसर मे हिंदुस्तान अख़बार के पत्रकार मो. आसिफ पर गांव के हि कुछ दबंगो ने जानलेवा हमला कर दिया आप को बता दे कि 24/4/2026को मो. आसिफ अपनी दुकान मे बिजली विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन करवा रहे थे तभी गांव के हि मो. आलम, अरबाज,शाहबाज व शम्मू पत्रकार की दुकान पर पहुँच गए और गाली गलौच करने लगे व फोन कर अपने सगे सम्बन्धी व कुछ अज्ञात लोगो को बुला कर लाठी व डंडो से पत्रकार को पीटने लगे जबकि घटना स्थल से भेलसर चौकी मात्र 40 कदम व क्षेत्राधिकारी पुलिस ऑफिस मात्र 50 मीटर पर स्थित है लेकिन दबंगो ने पुलिस सहायता व न्याय को उचित ना समझ कर स्वयं निर्णय व घटना को अंजाम देने पहुँच गए वही भेलसर चौकी की पुलिस ने भी बहुत हि सराहनीय कार्य करते हुए व अपनी पीट थपथपाने के लिए जन्मोर्चा पत्रकार के बेटे जिसकी दुकान बगल मे थी उसे भी व बिजली विभाग के संविदा कर्मी सहित मो. आसिफ के दो सगे भाई को भी रुदौली कोतवाली उठा लाई. पत्रकार आफ़ताब अनवर ने बताया कि मो. आसिफ के सिर मे गंभीर चोटे आयी है जिन्हे सी. एच. सी. रुदौली के डाक्टरो ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है पुलिस ने मो. आसिफ की FIR दर्ज कर ली है व हमारे अन्य लोगो को पुलिस ने धारा 151 के अंतर्गत पाबंद किया है वही पत्रकार मो. आसिफ ने चौकी भेलसर पर आरोप लगाते हुए कहा कि भेलसर चौकी दलालो का अड्डा बन चुकी है जहाँ पर न्याय नहीं सिर्फ भ्रस्टाचार व दलाली होती है जहाँ पर दिनों रात दलालो का जमावड़ा लगा रहता है जो खुले शब्दों मे कहा जाये तो आमदनी का श्रोत है वे दलाल जिसकी शिकायत हम जिले पर आला अधिकारिओ से करेंगे व हम पत्रकार लोग अब चुप नहीं बैठेंगे आज के समय मे जब हम पत्रकार लोग हि सुरक्षित नहीं है तो आम लोगो का क्या होगा.

Leave a Comment