best news portal development company in india

लखनऊ। King George’s Medical University में हाल ही में हुई आग लगने की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। 

SHARE:

ओरल पैथोलॉजी विभाग में आग लगने के बाद अब पूरे संस्थान का व्यापक विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है।दंत विज्ञान संकाय के डीन डॉ. जीके सिंह ने प्रशासन को पत्र लिखकर कई विभागों में लगे पुराने एयर कंडीशनर, जर्जर वायरिंग और विद्युत उपकरणों की स्थिति पर चिंता जताई है। पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी के चलते पुराने एसी में ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।प्रशासन द्वारा अब सभी विभागों की वायरिंग, एयर कंडीशनर और फायर अलार्म सिस्टम की जांच कराई जाएगी। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण देने की भी सिफारिश की गई है।KGMU प्रशासन का कहना है कि संस्थान में मरीजों, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Reporting by Surya Vikram Journalist

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

काकोरी, लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध सड़क निर्माण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध कब्जे की पुष्टि की। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।मामला काकोरी स्थित किसान पथ के पास चिलौली अंडरपास क्षेत्र का है, जहां फुटपाथ, पिलर और एंगल बाउंड्री को तोड़कर सड़क और मकान निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि यह निर्माण कार्य सरकारी भूमि पर किया जा रहा था।राजस्व विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य सुरक्षित गाटा संख्या 335 (तालाब), गाटा संख्या 222 (बंजर) और 223 (चारागाह) की भूमि पर किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से यह निर्माण कार्य चल रहा था।शनिवार को राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह के नेतृत्व में टीम ने पैमाइश की। जांच में करीब 20 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी कच्ची सड़क सरकारी जमीन पर बनाए जाने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि अवैध सड़क को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।मौके पर ग्राम प्रधान आनंद यादव, रियल एस्टेट कारोबारी सुनील कुमार, पूर्णैदु यादव, रामा लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।