April 2, 2026

लखनऊ: आज फिर चरमराई सीएमएस गोमतीनगर के बाहर की यातायात व्यवस्था…राजधानी लखनऊ में स्कूलों के खुलते ही आज थाना गोमतीनगर क्षेत्र स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के बाहर सड़क पर यातायात व्यवस्था के बिगड़े माहौल को फिर से देखा गया। हालांकि चौकी प्रभारी सीएमएस की लापरवाही का नतीजा राहगीरों को अक्सर भुगतना ही पड़ता है, पर स्कूलों के खुलते ही लापरवाही और गैर मौजूदगी साफ तौर पर जाहिर हुई। क्या थाना गोमतीनगर में चौकी प्रभारी सीएमएस अपनी कुर्सी से चिपक कर बैठने के लिए ही नियुक्त हुए हैं। क्षेत्र में स्थित सीएमएस में आने वाले अभिभावक और स्कूल वैन के अतिक्रमण के चलते अक्सर राहगीरों को भुगतान भरना पड़ता है, पर हैरत की बात है चौकी प्रभारी सीएमएस अपनी जिम्मेदारी और कार्यशील में भटकते नज़र आएं हैं। क्या चौकी प्रभारी सीएमएस और गोमतीनगर पुलिस गंभीर होगी या लापरवाही कंधे पर रख कर ही आगे बढ़ेंगे..?