January 18, 2026

Surya News Channel

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ विधान भवन के ऐतिहासिक गुंबद पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवगाथा को दर्शाने वाले प्रोजेक्शन मैपिंग आधारित ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को आकर्षक दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति के जरिए प्रदर्शित किया गया।