काकोरी में मारपीट का मामला, पीड़ित ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज नहीं. सूर्या न्यूज़ चैनल श्री सचिन गौतम काकोरी लखनऊ लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के गौरी सकरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित मनोज कुमार ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार पुत्र जमुना प्रसाद के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव का ही सुमित पुत्र बुद्ध वहां पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद सुमित अपने भाई सुशील, बुद्ध तथा राज पुत्र सजीवन लाल के साथ मिलकर मनोज कुमार के घर पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार, सभी आरोपित लाठी-डंडा और धारदार हथियार (बांका) लेकर आए और घर में मौजूद महिलाओं समेत परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मनोज कुमार की माता रामकली को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि ज्योति को भी गहरी चोट लगने की बात कही जा रही है। इसके अलावा नेहा और रिन्की सहित अन्य परिजनों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। मनोज कुमार ने काकोरी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही जिससे लोगों भय हैं।
Surya News Channel
FOLLOW US:



