best news portal development company in india

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना कोठी क्षेत्र के एक गांव में आई बरात उस वक्त सनसनी का कारण बन गई, जब शनिवार सुबह यह खुलासा हुआ कि दूल्हा किन्नर है.

SHARE:

बाराबंकी ।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना कोठी क्षेत्र के एक गांव में आई बरात उस वक्त सनसनी का कारण बन गई, जब शनिवार सुबह यह खुलासा हुआ कि दूल्हा किन्नर है. इस बात की जानकारी सामने आते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ बरात गांव पहुंची थी. रात में शादी की रस्में चलती रहीं, लेकिन सुबह किसी माध्यम से दूल्हे के किन्नर होने की जानकारी लड़की पक्ष को मिली.
पुलिस ने मामला कराया शांत
इसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. घटना की सूचना मिलते ही अधिकांश बराती और दूल्हे पक्ष के लोग मौके से खिसक गए. वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसकी मां को रोक लिया और पूरे मामले की सफाई मांगने लगे. गांव में देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. थाना कोठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी समझौते के आधार पर मामला निपटा दिया गया.
बिना दुल्हन को लिए लौट गई बारात
फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. दरोगा कुरील और कोठी थाना इंचार्ज पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। शादी के दौरान लेन देन की रस्म चल रही थी. तभी किन्नर नेक मांगने आ गए और उन्होंने दूल्हे को पहचान लिया कि ये किन्नर है. जिसके बाद शादी टूट गई. दूल्हा भी निराश होकर अपने घर लौट गया. हालांकि इस घटना की चर्चा खूब हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि अच्छा हुआ, शादी से पहले ही दुल्हन को सच पता चल गया और वह धोखे की शिकार नहीं हुई है.

Reporting by Anil Kumar Journalist

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई