इसके बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
शनिवार को शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 183 के साथ में मॉडरेट स्थिति में रहा।
लालबाग का AQI 320 के साथ खतरनाक स्थिति में रहा यहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा
यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा।
यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी रही।
Reporting by Mohammad Nasir Arif Journalist


