डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुभांशु को रिसीव किया। शुभांशु का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर हजारों लोगों तिरंगा लेकर पहुंचे हैं। पूरा एयरपोर्ट ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा।
एयरपोर्ट से वह थार जीप पर सवार हो गए। यहां से सीधे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल पहुंचेंगे, यहीं से उन्होंने पढ़ाई की है। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत होगा। दोपहर में शुभांशु सीएम योगी से भी मिलेंगे। स्कूल से वे लोकभवन पहुंचेंगे, जहां यूपी सरकार ने उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा है।
शुभांशु शुक्ला एक्सियोम-4 मिशन के तहत 20 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (इस) पर रहने के बाद 15 जुलाई 2025 को धरती पर लौटे थे। इसके बाद 17 अगस्त को भारत पहुंचे थे। 18 अगस्त को पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की थी।
शुभांशु लखनऊ के रहने वाले हैं। करीब 18 महीने बाद वह अपने शहर पहुंचे हैं। उनके पिता शंभु दयाल और मां आशा शुक्ला यहीं रहते हैं। शुभांशु के पहुंचने से पहले उनके घर की गलियों का रेनोवेशन कराया गया।
Reporting by Mohammad Nasir Arif Journalist
